Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे, धमकी देकर उगाही का आरोप

Thu, 19 Nov 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
fdsg
- इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर शुरू हुआ था संपर्क, सेक्टर-133 के मॉल में खुलवाया आउटलेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। एफटीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी और बाद में धमकी देकर उगाही की गई है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-126 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि फ्रेंचाइजी शुल्क, आर्किटेक्ट फीस, आउटलेट की श्रेणी बदलने और अन्य मदों के नाम पर रकम लेने के साथ हस्ताक्षरित कोरे चेक भी लिए गए।

सेक्टर-121 स्थित एक सोसाइटी निवासी 57 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार वैश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 नवंबर 2025 तक निजी कंपनी में कार्यरत थे। उन्हें व्यवसाय का कोई पूर्व अनुभव नहीं था। जनवरी 2023 में इंस्टाग्राम पर फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी का विज्ञापन देखकर उन्होंने संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया और सेक्टर-129 स्थित मैक्स टावर्स में आउटलेट के लिए जगह तय होने की बात कही।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, अलग-अलग चरणों में फ्रेंचाइजी शुल्क, आर्किटेक्ट फीस, आउटलेट को एफ-बार श्रेणी में बदलने, वर्दी और अन्य खर्चों के नाम पर रकम ली गई। इसके अलावा उनसे हस्ताक्षरित कोरे चेक भी लिए गए। बाद में सेक्टर-129 के बजाय सेक्टर-133 स्थित मॉल में आउटलेट खुलवाया गया। आरोप है कि अपेक्षित सहयोग और आमदनी नहीं होने के बावजूद उनसे रॉयल्टी और कथित बकाया राशि के नाम पर लगातार भुगतान का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर धमकियां देकर उगाही करने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अप्रैल 2026 में मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से उन्हें ब्रांड के अधिकारों, संबंधित पदाधिकारियों और दस्तावेजों को लेकर कथित अनियमितताओं की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed