{"_id":"6a1c61d77b80fd67ec0a6d66","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4343789-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीवार में हथौड़ा मारने से रोका तो राशन डीलर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीवार में हथौड़ा मारने से रोका तो राशन डीलर को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। मोरना गांव में शनिवार को भवन निर्माण के चलते पड़ोसी राशन डीलर ने दीवार में हथौड़ा मारने पर विरोध जताया तो मिस्त्री ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर दी। अंकित खटाना ने बताया कि वह राशन डीलर है। शनिवार शाम अंकित अपनी दुकान में बैठे थे। ठीक पड़ोस में एक भवन निर्माण का काम शुरू हुआ है। मिस्त्री फिरोज ने निर्माण के दौरान उनकी दीवार में हथौड़ा मारा। अंकित ने ठीक से काम करने को कहा तो फिरोज नोकझोंक करने लगा। विरोध किया तो फिरोज ने अपने खंड मालिक लखेंद्र और उनके बेटे राहुल व राजू ने मिलकर अंकित को जमकर पीटा। सेक्टर 24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन