फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: बंद पड़े शौचालय 10 दिन में खुलेंगे, 90 करोड़ रुपये की कमाई करेगा प्राधिकरण

Mon, 27 Apr 2026 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
fdsg
बंद पड़े शौचालय 10 दिन में खुलेंगे, 90 करोड़ रुपये की कमाई करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन

नोट-फोटो, बंद पड़े शौचालय की। कृपया ऑनलाइन 10 बजे तक न चलाएं।

-150 शौचालय संचालन व देखरेख के लिए एक एजेंसी को 10 साल के लिए बीओटी के आधार पर दिए गए

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में बंद पड़े 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालय अगले 10 दिन में खोले जाने का दावा नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किया गया है। प्राधिकरण ने 150 शौचालय देखरेख और संचालन के लिए अगले 10 साल के लिए एक निजी एजेंसी को सौंप दिए हैं। इस समयावधि में एजेंसी प्राधिकरण को 90 करोड़ रुपये का राजस्व भी देगी। बदले में एजेंसी इन शौचालय पर होर्डिंग्स लगवाकर प्रचार से कमाई करेगी।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे शहर में कुल 314 सार्वजनिक-सामुदायिक शौचालय, यूरिनल ब्लॉक हैं। इनमें 49 का निर्माण पूर्व में बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर हुआ है। 265 प्राधिकरण ने बनवाए हैं। प्राधिकरण ने 2025 के आखिर में इनकी देखरेख खुद से न करवाकर बीओटी के आधार पर करवाने का निर्णय लिया है। वर्क सर्कल 1 से 5 तक के 150 सार्वजनिक शौचालय टेंडर कर एजेंसी को सौंप दिए गए हैं। इनका संचालन 10 दिन में पूरी तरह से शुरू करवाने का दावा है। वर्क सर्कल 6 से 10 तक बने 115 शौचालय के लिए भी एजेंसी का चयन हो गया है। इसमें अगले 10 साल में प्राधिकरण को मिलने वाले राजस्व की गणना अभी बाकी है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने दावा किया कि 150 सार्वजनिक शौचालय का संचालन अगले 10 दिनों में शुरू करवा दिया जाएगा। चुनी गई एजेंसी अगले 10 साल तक शौचालयों के रखरखाव का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed