{"_id":"69fca020d829c27a8b08eb7b","slug":"fdsafd-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6649-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गली से निकलने के विवाद में युवक पर फावड़े से किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गली से निकलने के विवाद में युवक पर फावड़े से किया हमला, घायल
विज्ञापन
- हमले में कटा युवक का पैर, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गांव कोठोरिया में 2 मई को शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे गली में भवन में लगने वाले मसाला बनाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कोठोरिया निवासी जसरथ ने कोतवाली जेवर में दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला अमन पीड़ित के घर के सामने गली में मकान निर्माण के लिए मसाला बना रहा था। गली संकरी होने के कारण जसऱथ के पुत्र सुंदर ने वहां मसाला बनाने के लिए मना करते हुए कहा कि बच्चों व हम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसी बात पर अमन गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ में पकड़े फावड़े से सुंदर के सिर पर हमला कर दिया, लेकिन फावड़ा सुंदर के सिर में न लगकर पैर में लग गया, जिससे उसका पैर कट गया और पैर पूरी तरह खराब हो गया। घटना के बाद परिजन युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।