फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsfdg

Noida News: सोसाइटी की टूटी सड़कों के लिए निवासी करेंगे हवन

Thu, 26 Mar 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
fdgsfdg
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा स्थित गोल्फ लिंक 1 सोसाइटी में सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी की उबड़-खाबड़ सड़कों के कारण निवासियों को प्रतिदिन असुविधा हो रही है। खराब सड़कों से वाहनों को क्षति पहुंच रही है। निवासियों का कहना है कि टूटी सड़कों से न केवल कॉलोनी के अंदर बल्कि पूरे शहर में प्रदूषण में वृद्धि होती है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जतन सिंह ने बताया कि कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौखिक एवं लिखित शिकायत कर चुके हैं, किंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। निवासियों ने बताया कि शुक्रवार को सोसाइटी में एक सांकेतिक प्रदर्शन और प्राधिकरण के अधिकारियों को सद्बुद्धि हेतु एक हवन का आयोजन करेंगे। ताकि गोल्फ लिंक 1 के सैकड़ों निवासियों को सभी प्रकार की मूल भूत सुविधाएं मिल सके। जतन सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोसाइटी के लगभग 400 निवासियों ने सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए अपनी धनराशि जमा कर दी है। जिसे लगभग 2 वर्ष बीत चुके हैं। अन्य निवासियों जिन्होंने अभी तक धनराशि जमा नहीं की है। उनको भी प्राधिकरण द्वारा देय धनराशि जमा करने हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed