फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsfd

Noida News: हत्या के आरोपी की जमानत खारिज

Sun, 23 Aug 2026 05:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
fdgsfd
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में युवक दीपक नागर की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी जगत सिंह की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। न्यायालय ने मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए जमानत के आधार को अपर्याप्त बताया।

वादी अशोक नागर ने थाना इकोटेक-3 में 21 मई 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 20 मई की रात करीब 9:10 बजे उनका पुत्र दीपक नागर बाइक से ड्यूटी के लिए दिल्ली जा रहा था। सैनी मोड़ के पास दो गाड़ियों और बाइक पर सवार तीन युवकों ने उस पर पांच गोलियां चला दीं। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों में जगत सिंह के अलावा प्रीत नागर, राधे और हर्ष नागर सहित चार-पांच अन्य लोग शामिल बताए गए हैं, जो सभी घटना के बाद फरार हो गए थे। जगत सिंह को 22 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि जगत सिंह को गांव की पार्टीबंदी के चलते साजिशन झूठा फंसाया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी की कथित अपराध में संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जमानत अर्जी अपर्याप्त आधार बताते हुए निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed