{"_id":"6a8ae213f4ebde188505dd3b","slug":"reeva-to-participate-in-cbse-national-swimming-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103968-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी में शामिल होंगी रीवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी में शामिल होंगी रीवा
विज्ञापन
- नॉर्थ जोन-1 तैराकी के 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की तैराक रीवा बरनवाल सीबीएसई राष्ट्रीय महिला तैयारी प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी डीपीएस सेक्टर-30 की ओर से शामिल होगी। नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालिका तैराकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के रीवा का चयन हुआ है। सीबीएसई की ओर से भोपाल में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता होगी। इसमें विभिन्न जोन से एक हजार के अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। खिलाड़ी के चाचा हिमांशु बरनवाल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-70 स्थित सैफायर इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई की ओर से नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रीवा ने अंडर-11 कैटेगरी में भाग लिया और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।