{"_id":"6abd255e0027ad1d60097f4e","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4783392-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन पैसे कमाने का झांसा देकर युवती से 90 हजार की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन पैसे कमाने का झांसा देकर युवती से 90 हजार की साइबर ठगी
विज्ञापन
ऑनलाइन पैसे कमाने का झांसा देकर युवती से 90 हजार की साइबर ठगी
नोएडा। सेक्टर-15 स्थित एक संस्थान में कार्यरत युवती साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर युवती से करीब 90 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवती के पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पार्ट-टाइम नौकरी से संबंधित एक मैसेज आया था। मैसेज में घर बैठे ऑनलाइन काम करके आसानी से पैसे कमाने का दावा किया गया था। इसके साथ एक लिंक भी भेजा गया था। युवती ने मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद वह साइबर ठगों के संपर्क में आ गई। ठगों ने युवती को ऑनलाइन काम के जरिए अच्छी कमाई होने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर युवती ने बताए गए तरीके से प्रक्रिया पूरी की। इसी दौरान साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से करीब 90 हजार रुपये की रकम निकाल ली। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने पर युवती को ठगी का पता चला। कोतवाली फेज-1 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।