{"_id":"6af86a76d0f24cc786097247","slug":"fdgsdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111987-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अपहरण और अवैध सूदखोरी का आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अपहरण और अवैध सूदखोरी का आरोपी बरी
विज्ञापन
(अदालत से)
-कोर्ट ने कहा केवल तहरीर और पुलिस बरामदगी से आरोप सिद्ध नहीं होता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपहरण और बिना लाइसेंस सूदखोरी के आरोपी विनोद उर्फ शरद नागर को अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। विनोद नागर पर हत्या के उद्देश्य से अपहरण, उत्तर प्रदेश साहूकारी अधिनियम के तहत आरोप थे।यह मुकदमा थाना बीटा-2 में दर्ज किया गया था। 21 अक्तूबर 2021 को शोमवती देवी ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पति राजू कुमार को जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया। राजू कुमार ने उदयराज सिंह को करीब 1 लाख रुपये दिलवाए थे। आरोपी से भी 50 हजार रुपये दस फीसदी ब्याज पर लिए गए थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को काली स्कॉर्पियो समेत पकड़ा था। राजू कुमार को आरोपी के गामा-1 स्थित कार्यालय से बरामद दिखाया गया था।
अदालत ने पाया कि वादिनी शोमवती देवी ने अभियोजन कथानक का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि तहरीर में आरोपी का नाम नहीं लिखवाया था और पति शाम को घर लौट आए थे। अपहृत राजू भगत ने अपनी इच्छा से आरोपी के साथ जाने की बात कही और जबरन बैठाने से इन्कार किया। चश्मदीद उदयराज सिंह ने भी पैसे के लेनदेन से इन्कार किया। अदालत ने यह भी कहा कि पुलिस गवाह घटना के प्रत्यक्षदर्शी नहीं थे और साहूकारी अधिनियम पर कोई स्वतंत्र साक्ष्य नहीं मिला। अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है।