{"_id":"6aec99ce1116c55eb00a7c57","slug":"fdgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4910092-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शादी से इनकार किया तो डॉक्टर ने युवती को दी दुष्कर्म की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शादी से इनकार किया तो डॉक्टर ने युवती को दी दुष्कर्म की धमकी
विज्ञापन
शादी से इनकार किया तो डॉक्टर ने युवती को दी दुष्कर्म की धमकी- मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, मां-बहन के लिए भी की अभद्र टिप्पणी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मैट्रिमोनियल साइट पर शादी के लिए संपर्क में आए डॉक्टर पर युवती ने रिश्ता तोड़ने के बाद लगातार अभद्र संदेश भेजने, गाली-गलौज और दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी मां और बहन को लेकर भी अश्लील टिप्पणियां करता था। युवती की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता के मुताबिक, मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिये उसकी पहचान डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा से हुई थी। बातचीत आगे बढ़ने पर उसे डॉक्टर का व्यवहार ठीक नहीं लगा। इसके बाद उसने शादी का प्रस्ताव ठुकराते हुए संपर्क खत्म कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद डॉक्टर लगातार मैसेज भेजता रहा। मना करने पर भी उसने गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल बंद नहीं किया। युवती ने आरोपी के एक परिचित से भी इसकी शिकायत की थी। कुछ समय तक मामला शांत रहा, लेकिन जब उसने डॉक्टर को बताया कि वह अब किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत कर रही है तो आरोपी फिर भडक़ गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने उसकी मां और बहन के लिए भी अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया और उसे दुष्कर्म की धमकी दी। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।