{"_id":"6aa960fa5810c675f40c8415","slug":"fdgsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106222-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो --
- चोरी की बाइक बेचने से मिले 7400 रुपये और तमंचा-कारतूस बरामद किया
माई सिटी रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने दोपहिया चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी जावेद मियां (35) और रिजवान उर्फ बॉबी (40) के रूप में हुई है। कब्जे से चोरी की बाइक बेचने से मिले 7400 रुपये बरामद किए हैं। वहीं रिजवान के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला है।
कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को दोनों आरोपियों को गौर वर्ल्ड स्ट्रीट सेक्टर-16बी के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल थे। आरोपियों से बरामद 7400 रुपये बिसरख क्षेत्र से चोरी की गई दो बाइक की बिक्री से संबंधित है। दोनों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में वाहन चोरी के दो मामले दर्ज है। रिजवान उर्फ बॉबी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलावा बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, जावेद मियां के खिलाफ बिसरख थाने में वाहन चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं।