Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgs

Noida News: तालाबों पर कचरे का कब्जा, जलकुंभी ने छीनी जल संरक्षण की उम्मीद

Thu, 12 Nov 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
fdgs
फोटो...
विज्ञापन

-- मंगरौली गांव में वर्षों से तालाब की नहीं हुई सफाई, पानी के ऊपर तैर रही है जलकुंभी

-- ग्रामीणों का आरोप-प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, शिकायत के बावजूद जिम्मेदार लापरवाह

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी।
जेवर के मंगरौली गांव में जल संरक्षण के उद्देश्य से बनाए गए तालाब बदहाल हो गए हैं। इनमें पानी जमा होने की बजाय गांव का कूड़ा और मलबा जमा हो रहा है। देखभाल न होने से तालाबों में जलकुंभी उग आई है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की कई वर्षों से सफाई नहीं की गई है, जिस कारण बारिश के दौरान स्थिति अधिक बिगड़ जाती है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
तालाब के आसपास बाउंड्री भी नहीं की गई है। इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के पास लगी स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है, जिस कारण इसके आसपास अंधेरा छाया रहता है। रात के दौरान तालाब के नजदीक से गुजरने पर हल पल खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि कई बार जलकुंभी के बीच से सांप निकलते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सांप-बिच्छू काटने का डर लगा रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब की सफाई को लेकर कई बार जिम्मेदार से शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने तालाब की सफाई नहीं कराई।
विज्ञापन


खेतों को पहुंच रहा नुकसान : ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब की वजह से खेतों को नुकसान पहुंच रहा है। तालाब का सारा पानी खेतों में आ रहा है, जिस कारण खेत की मिट्टी खराब हो रही है और फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब की सफाई को लेकर कई बार शिकायत कर ली, लेकिन तालाब की सफाई नहीं हुई। दिन-ब-दिन तालाब में जलकुंभी बढ़ती जा रही है।
- प्रमोद।
तालाब की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। तालाब के पानी में कूड़ा जमा हो रहा है। आसपास के लोग भी तालाब में कूड़ा फेंक रहे हैं। - महेंद्र।
सफाई न होने की वजह से तालाब का पानी खेतों में भर गया है। तालाब के चारों ओर बाउंड्री वॉल निर्माण करने की जरूरत है। - अनिकेत।
तालाब में सिर्फ जलकुंभी नजर आती है। सफाई नहीं होने से खेतों को नुकसान पहुंच रहा है और जिम्मेदार तालाब की सफाई नहीं करा रहे हैं।
- कीरथ।



.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article