Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfdsg

Noida News: पार्टी के दौरान तमंचे से चली गोली, दोस्त के पैर में लगी

Fri, 24 Oct 2025 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
fdgfdsg
पार्टी के दौरान तमंचे से चली गोली, दोस्त के पैर में लगी
विज्ञापन

- मामूरा गांव में पार्टी के दौरान चली गोली, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मामूरा गांव में बृहस्पतिवार रात को पार्टी के दौरान एक युवक ने तमंचे से दोस्त पर गोली चला दी। गोली पैर में लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और दो युवकों को पकड़ लिया। वहीं दो युवक फरार हो गए। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

मामूरा के गली नंबर-चार में अलग-अलग घरों में अंकित, विष्णु, अमर और अरविंद रहते हैं। चारों युवक आपस में दोस्त हैं और मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात मामूरा में अंकित के कमरे पर चारों दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी शुरू होने के कुछ देर बाद सभी युवक नशे में हो गए। इसी बीच अंकित ने तमंचा निकाल लिया। तभी विष्णु ने अंकित के हाथ से तमंचा छीन लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। अचानक तमंचे से गोली चली और अरविंद के पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकले। तब गोली चलने का पता चला। घायल अरविंद को उसके दोस्त एसआरएस अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल से सूचना पुलिस को मिली। एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर विष्णु और अरविंद को गिरफ्तार किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed