फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fazilpuria will be interrogated soon in the case of snake poison supply

Noida News: सांपों के जहर सप्लाई के मामले में फाजिलपुरिया से पूछताछ जल्द

Thu, 21 Mar 2024 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
Fazilpuria will be interrogated soon in the case of snake poison supply
- यू-ट्यूबर एल्विश के साथियों की चल रही जांच, सोशल मीडिया खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद एल्विश यादव के साथी हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया से जल्द पूछताछ होगी। नोएडा पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस की तरफ से बुलाया गया है लेकिन गिरफ्तारी की डर से पुलिस से संपर्क में नहीं है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही पुलिस एल्विश से जुड़े वीडियो व सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही है।

यू-ट्यूबर एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस प्रकरण में ईश्वर, विनय यादव के बाद फाजिलपुरिया का नंबर आ सकता है। अहम है कि प्रकरण में फाजिलपुरिया का नाम पहले ही सामने आया था। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजित की गई थी। इसमें सांपों के साथ एल्विश ने कई वीडियो शूट कराए थे। फाजिलपुर गांव के इन वीडियो को भी पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का आधार बनाया था। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक मामले में जांच जारी है। अब तक इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन




एनडीपीएस एक्ट हटाने की फर्जी खबर वायरल

बृहस्पतिवार सुबह सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें यह कहा गया कि एल्विश से एनडीपीएस एक्ट हटा लिया गया। नोएडा पुलिस ने इसका खंडन किया है। दरअसल सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर एल्विश को राहत मिलने और नोएडा पुलिस के कदम पीछे करने की बात चल रही थी। डीसीपी नोएडा ने इन खबरों को फर्जी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed