{"_id":"6182e135f0f38b614a066242","slug":"father-opened-fire-in-the-children-s-quarrel-the-woman-narrowly-escaped-grnoida-news-noi614004252","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झगड़े में पिता ने चला दी गोली, बाल-बाल बची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के झगड़े में पिता ने चला दी गोली, बाल-बाल बची महिला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पी-4 स्थित सीनियर सिटीजन हाउसिंग सोसाइटी में पटाखा छोड़ने को लेकर बच्चों में हुए विवाद में बड़े भी शामिल हो गए। एक बच्चे के परिजन ने लाइसेंसी पिस्टल से महिला पर गोली चला दी। गोली महिला को छूकर निकल गई। पुलिस ने सोसाइटी में पहुंचकर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शहर की पी-4 स्थित सीनियर सिटीजन हाउसिंग सोसाइटी में मंगलवार शाम दो बच्चों के बीच पटाखा फोड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े को लेकर एक बच्चे के परिजन बुधवार सुबह दूसरे बच्चे के फ्लैट पर शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दूसरे बच्चे के पिता विजय ने शिकायत करने घर आए बच्चे के परिजन पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। आरोप है कि शिकायत करने पहुंची महिला को गोली छूकर निकली।
घटना के बाद आरोपित घटना के बाद फरार हो गया। शिकायत करने पहुंचे बच्चे के परिजन ने मामले की सूचना बीटा-1 कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी लाइसेंसी पिस्टल व तीन कारतूस बरामद कर लिए। सीनियर सिटीजन सोसाइटी में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का मामला सामने आया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। - विशाल पांडे, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन