{"_id":"5de1776f8ebc3e54d76d5fbf","slug":"father-killed-two-innocent-daughters-with-a-brick-arrested-grnoida-news-noi4760751104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने दो मासूम बेटियों को ईंट से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने दो मासूम बेटियों को ईंट से कुचलकर मार डाला
Sat, 30 Nov 2019 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर निवासी पेंटर ने बृहस्पतिवार रात दो मासूम बेटियों के सिर व चेहरे पर ईंट से वार कर मार डाला। आरोपी ने पहले सात साल की बड़ी बेटी की घर से दूर खंडहर में ले जाकर हत्या की और शव कमरे में लाकर रख दिया।
विज्ञापन
इसके बाद तीन साल की बेटी को वह घर से ले गया और उसकी घर से पांच सौ मीटर दूर एक अधूरे मकान में ले जाकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएसपी वैभव कृष्ण समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल में जुट गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नगला गांव, नोएडा निवासी हरीश सोलंकी (29) पत्नी रूबी, बेटी राधिका (7), बेटा दीपक और बेटी पूजा (3) के साथ सूरजपुर में किराये पर रह रहा था। हरीश शराब पीने का आदी है। अक्सर शराब पीने पर उसका पत्नी रूबी से विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात को भी हरीश ने शराब पी जिसके बाद रूबी का उससे विवाद हो गया। इसके बाद रूबी बेटे दीपक के साथ नीचे मकान मालकिन के पास चली गई।
विज्ञापन
आरोप है कि हरीश शाम साढ़े सात बजे के घर से राधिका को बुलाकर ले गया और घर के पास स्थित एक खंडहर में ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कपड़े में लपेटकर बेटी का शव लेकर घर लौटा और सिर को कपड़े से ढककर बेड पर लिटा दिया। इसके बाद छोटी बेटी पूजा को अपने साथ सूरजपुर पुलिस चौकी के सामने स्थित मार्ग के बायीं ओर गली में बने अधूरे मकान में ले गया। यहां आरोपी ने पूजा की भी ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
छोटी बेटी को ले जाने की सूचना देने पहुंची पत्नी
पुलिस के मुताबिक, सुबह लगभग दस बजे के करीब रूबी अपने कमरे पर पहुंची तो वहां छोटी बेटी नहीं दिखाई दी। बड़ी बेटी राधिका का सिर ढका हुआ था। इससे उसे लगा कि वह सो रही है। उसने आसपास में पूछताछ की तो एक महिला ने बताया कि हरीश छोटी बेटी को साथ ले गया है।
इससे रूबी को अनहोनी की आशंका होने लगी और वह सूरजपुर कस्बा चौकी पर पति के बेटी को ले जाने की सूचना देने पहुंची। जांच में राधिका की हत्या की जानकारी पुलिस को हो गई। इसके बाद पूजा को ढूंढने का प्रयास शुरू हुआ और उसका शव अधूरे घर से बरामद हुआ।
शराब के विवाद और पत्नी के मकान मालिक के घर जाने से था नाराज
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरीश ने शराब पीने के विवाद और पत्नी के मकान मालिक के घर जाने से क्षुब्ध होकर वारदात अंजाम दी। बताया जा रहा है कि हरीश से विवाद के दौरान मकान मालकिन उसका बचाव करती थी। वहीं, रूबी को सफाई आदि का काम भी दिया था। इस सबसे भी हरीश खुश नहीं था।
आरोपी ने शराब के विवाद और पत्नी के मकान मालिक के घर जाने से क्षुब्ध होकर वारदात की है। मकान मालकिन ने हरीश के डर के कारण रूबी को अपने पास रोका था। इससे पहले भी वह उसे हरीश के मारपीट करने से बचा चुकी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट और उसकी शर्ट बरामद की गई है। - तनु उपाध्याय, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम