फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father blushed after seeing biscuit in child's hand

बच्चे के हाथ में बिस्कुट देख फफक पड़ा पिता

Sun, 14 Feb 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Father blushed after seeing biscuit in child's hand
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। अपहरण कर मासूम की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस शव को बरामद करने के लिए पिता ब्रह्मदत्त को साथ लेकर गई थी। बेटे का शव देखते ही पिता फफक पड़ा। ब्रह्मदत्त ने बताया कि बेटे के एक हाथ में बिस्कुट लगा था। इससे आशंका है कि आरोपी बिस्कुट के बहाने से उसे अगवा कर ले गए होंगे। ब्रह्मदत्त के अनुसार रितिक उनका छोटा बेटा था। बड़ा बेटा कैंसर से पीड़ित है। एक छह साल की बेटी भी है। परिजनों की सारी उम्मीदें रितिक पर टिकी थीं, लेकिन हैवानों ने कलेजे के टुकड़े की हत्या कर उनके सपनों को चूर-चूर कर दिया।
विज्ञापन

ब्रह्मदत्त ने बताया कि वह 12 साल पहले बिहार से ग्रेनो आया था। मेहनत मजदूरी के बाद परचून की दुकान खोली थी। दुकान खोलने से पहले और बंद करने के बाद वह सेल्समैन का भी काम करता था। वह काम को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने का प्रयास कर रहा था। हालांकि अभी लोन मिल नहीं पाया था। ब्रह्मदत्त के अनुसार आरोपियों को किसी ने जानकारी दी थी कि उसे लोन मिल गया है या फिर मिलने वाला है। इसके बाद आरोपियों ने फिरौती वसूलने के लिए बेटे को अगवा कर लिया।
विज्ञापन

हत्या कर वसूलना चाहते थे फिरौती
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की योजना थी कि वह हत्या करने के बाद ही फिरौती की मांग करेंगे। वह बच्चे को लेकर इधर-उधर भागने से बचना चाहते थे। लेकिन ब्रह्मदत्त ने बच्चे के लापता होते ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की जांच पड़ताल शुरू होते ही आरोपी एक-एक कर कमरा छोड़कर चले गए। शक होने पर पुलिस ने एक आरोपी को फोन कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके ससुर का एक्सीडेंट हो गया है, एक-दो दिन में वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की भूमिका की भी जांच
आरोपी कमरे का ताला लगाकर नहीं गए थे। इस पर पुलिस व बच्चे के परिजनों ने उनके घर पर तलाशी ली। इस दौरान विजय की पत्नी के बैग से कंचे मिले, जिनसे रितिक खेलता था। पुलिस पूरे मामले में विजय की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed