फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fashion show begins, Delhi-Noida's jewellery is in high demand in US and European countries

Noida News: फैशन शो शुरू, दिल्ली-नोेएडा की ज्वेलरी की मांग यूएस और यूरोपीय देशों में ज्यादा

Fri, 04 Jul 2025 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Fashion show begins, Delhi-Noida's jewellery is in high demand in US and European countries
नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ईएफजेएएस-2025 शो लगे गहने और बैग के स्टॉल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इंडिया फैशन ज्वेलरी एंड एक्सेसरीज (आईएफजेएएस) शो शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन आयरन, स्टोन, ब्रास, रेजिन और वुड को रिसाइकल कर बनी ज्वेलरी व जूट, सूती धागे, ऊन और विस्कोस से बने डिजाइनदार थैले व बैग आकर्षण के केंद्र रहे।
नोएडा की कंपनी की डायरेक्टर विनीता जगदीश सिंह और दिल्ली की कंपनी के कर्मचारी आरके कुमार ने बताया कि वे फैशन ज्वेलरी और डिजाइनिंग के थैले और बैग के उत्पादन का काम दूसरी पीढ़ी में संभाल रहे हैं। पहले उनके पिता दिल्ली से काम करते थे। अब वे नोएडा में कंपनी स्थापित कर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

विनीता जगदीश सिंह ने बताया कि उनके अधिकतर उत्पाद आयरन, स्टोन, ब्रास, रेजिन को रिसाइकल कर ही बनाया जाता है। खराब होने वाले उत्पादों को नई डिजाइन दी जाती है। इसके अलावा जूट, काटन के धागे, ऊन और विस्कोस से बनाए गए थैले, महिलाओं के बैग और अन्य कई प्रकार के सजावट के सामानों की भी मांग काफी ज्यादा यूरोपीय और यूएसए में है। ऑस्ट्रेलिया, मलयेशिया और जापान में भी इसकी मांग है। वह करीब 10 से 15 लोगों को रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेटलेस, ईयररिंग और विस्कोस के थैले विदेशियों को भा रहे


विनीता और आरके ने बताया कि आयरन, स्टोन, ब्रास, रेजिन और वुड से ईयररिंग, नेटलेस और ब्रेसलेट समेत अन्य ज्वेलरी बनाई जाती है। जूट, सूती धागे, ऊन से बनने वाले थैले या बैग के अलावा सजावटी सामान तैयार होता है। महीने में 10 से 15 हजार पीस नेटलेस और ईयररिंग की सप्लाई हो जाती है। 600 से 700 बैग और एक हजार से 1500 बेल्ट की सप्लाई हर हो जाती है। आरके कुमार ने बताया उनका महीने में करीब 30 हजार पीस नेटलेस और ईयररिंग की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed