{"_id":"5e483b9d8ebc3ee59e0e0ab1","slug":"farmrs-to-protest-even-after-144-is-imposed-in-district-noida-news-noi4924739156","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा-144 के बावजूद धरना प्रदर्शन करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा-144 के बावजूद धरना प्रदर्शन करेंगे किसान
विज्ञापन

नोएडा। जिले में 15 मार्च तक धारा-144 लगाई जाने के बाद भी किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों की मानें तो वह सोमवार को धरना प्रदर्शन के लिए निकलेंगे। ऐसा होने की सूरत में किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत की स्थिति बन सकती है। किसान नेता सुखबीर खलीफा का कहना है कि सोमवार को बड़ी संख्या में किसान सेक्टर-6 प्राधिकरण कार्यालय पहुंचेंगे और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती हैं तब तक किसान नहीं रुकेंगे।
इससे पहले शनिवार को किसानों ने धरना स्थल पर हवन आदि किया। अहम है कि मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल 90 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से 11 को जेल भेज दिया गया था। लेकिन शुक्रवार को सभी 11 किसान नेताओं को रिहा कर दिया गया था। सोमवार को किसानों की ओर से बड़े प्रदर्शन की बात कही जा रही है। किसान प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।
होशियारपुर में किसानों ने की बैठक
होशियारपुर गांव में किसानों ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता शंभू यादव व संचालन मास्टर ओमप्रकाश ने किया। किसानों की समिति के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि इस बार किसानों की लड़ाई आरपार की होगी। जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता है तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में राजेंद्र यादव, सोनू यादव, डॉ. प्रेम सिंह चौहान, नीरज त्यागी, प्रमोद त्यागी, सुधीर चौहान, हरिकिशन शर्मा समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।