फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers without registration will not be able to sell grains at government centers

Noida News: बगैर रजिस्ट्री वाले किसान सरकारी केंद्रों पर नहीं बेच पाएंगे अनाज

Thu, 09 Apr 2026 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers without registration will not be able to sell grains at government centers
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान अब सरकारी खरीद केंद्रों पर अपना अनाज नहीं बेच पाएंगे। जिले में ऐसे करीब 8 हजार किसान हैं जिन्हें गेहूं बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिलासपुर गांव के किसानों ने शिकायत की है कि उनका गांव पोर्टल पर दर्ज नहीं है जिसके कारण वे रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। कृषि विभाग इस समस्या के समाधान में जुटा हुआ है। जिले में करीब 39,945 किसान हैं। इनमें से 31,767 ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है जबकि 8,178 किसानों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हो पाई है। इन 8,178 किसानों में से 2,750 किसान ऐसे हैं, जिनके गांव चकबंदी या सर्वे के अंतर्गत आने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। जिला कृषि अधिकारी विवेक दूबे ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है वे फिलहाल सरकारी केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed