फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will surround Defense Minister's residence on 26th

Noida News: 26 को रक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे किसान

Wed, 19 Jun 2024 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Farmers will surround Defense Minister's residence on 26th
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) गुट ने किया आह्वान
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई के खिलाफ हो रहे एकजुट
-------------
50 संगठनों के किसान नोएडा के धरनास्थल पर पहुंचेंगे

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व में किसानों का समूह 26 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास का घेराव करेगा। इस बाबत बुधवार को किसानों ने घोषणा की। रक्षा मंत्री के आवास के घेराव से पहले वे नोएडा के सेक्टर-137 पारस टियरा गेट नंबर-2 के सामने धरना स्थल पर पहुंचकर महापंचायत करेंगे। यहां करीब 50 किसान संगठनों के सदस्य जुटेंगे।

किसानों का आरोप है कि सेक्टर-142 के शाहदरा निवासी और भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष किसान हातम सिंह भाटी की शहदरा में पुश्तैनी जमीन खसरा नंबर-169 पर करीब 60 दुकानें बनी थीं, जिस पर हाईकोर्ट इलाहाबाद का 2013 से यथास्थिति स्टे था, लेकिन स्टे के बावजूद भी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल की सहायता से 15 फरवरी, 2024 की सुबह बिना नोटिस दिए सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसमें लगभग 70 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ। जैसे ही संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो वहां पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया, जो चार माह से लगातार जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि चार महीनों से किसान तपती धूप में हक के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण उनकी बातों को नहीं सुन रहा है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नही होगा, तब तक रक्षा मंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर किसान डेरा डाले रखेंगे। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर रामबीर भाटी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed