फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers who gave land for Noida International Airport will fly first flight

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: जमीन देने वाले किसान जेवर से भरेंगे पहली उड़ान, सीएम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sat, 02 May 2026 05:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 02 May 2026 05:06 PM IST
सार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों को शामिल कर सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Farmers who gave land for Noida International Airport will fly first flight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI IMAGE

विस्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें 15 जून से शुरू होने जा रही हैं। रनवे से जब पहला हवाई जहाज उड़ेगा तो इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान भी यात्रा करेंगे। इसके लिए जेवर विधायक ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव दिया है और उसे स्वीकार भी कर लिया गया है। जिसके बाद किसानों को सम्मानित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन




जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना तभी साकार हो पाया है, जब किसानों ने उदारता दिखाते हुए अपनी जमीनें सरकार को दे दी। अब एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं और किसानों के साथ पूरे क्षेत्र का सपना साकार हो रहा है। किसान अपने सपने को साकार होते हुए देखें, इसके लिए वह उन्हें पहली उड़ान में शामिल करके सम्मानित करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें किसानों को सम्मानित करने का प्रस्ताव दिया। इसमें किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उसी उड़ान में यात्रा का अवसर देने की बात कही गई। इसके साथ ही सीएम से अनुरोध किया कि वह उन किसानों से संवाद करें। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके इस सकारात्मक प्रस्ताव को स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed