{"_id":"5eb6e9608ebc3e907c68536f","slug":"farmers-waiting-long-in-mandi-mewat-news-noi509914359","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में सरसों खरीद के लिए घंटों इंतजार कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में सरसों खरीद के लिए घंटों इंतजार कर रहे किसान
विज्ञापन
तावडू। अनाजमंडी में शुक्रवार को उठान के काम के चलते सरसों की खरीद घंटो बंद रही। इससे अनाजमंडी में सरसों बेचने के लिए आए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण किसानों में मंडी प्रशासन के खिलाफ रोष है।
किसान जोगिंदर, मुकेश, यूनूस व खालिद समेत अन्य ने बताया कि शुक्रवार को सरसों बेचने पहुंचे दोनों शिफ्ट के किसानों को गेट पास देर शाम दिए गए। गेट पास जारी होने के बाद रात करीब 11 बजे उनका नंबर आया। इसकी वजह से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है समस्या को लेकर खरीद एजेंसी के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण किसान करीब 3 बजे अपने घर पहुंचे।
इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव मनीष कुमार तावडू का कहना है कि शुक्रवार को फसल उठान के चलते लेबर का अभाव था। जिसकी वजह से किसानों को यह दिक्कत आई। आगे से किसानों को इस तरह की समस्या नहीं होगी।