फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers to undertake a Satyagraha march for the four percent land allotment.

Noida News: चार फीसदी भूखंड के लिए किसान निकालेंगे सत्याग्रह पदयात्रा

Thu, 24 Sep 2026 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers to undertake a Satyagraha march for the four percent land allotment.
-22 अक्तूबर से प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर प्रभावित गांवों के किसानों ने आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार की है। दो अक्तूबर को 44 प्रभावित गांवों में किसान सत्याग्रह पदयात्रा निकालेंगे। इसके बाद 22 अक्तूबर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को बिरौंडी गांव में प्रभावित किसानों की बैठक हुई। इसमें चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड के लंबित मामलों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। किसानों ने कहा कि लंबे समय से मांग लंबित है। समाधान नहीं होने के कारण अब सभी प्रभावित किसान एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। किसानों के अनुसार, दो अक्तूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करने के बाद सत्याग्रह पदयात्रा शुरू होगी। 44 प्रभावित गांवों में पदयात्रा निकालकर किसानों को मांग और आंदोलन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक किसानों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। पदयात्रा के बाद 22 अक्तूबर से प्राधिकरण कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू होगा। इसमें चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड से वंचित किसान शामिल होंगे। किसानों का कहना है कि मांग का ठोस समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में संतराम प्रधान, भीम सिंह, रूपा सिंह, हुकुम सिंह और बिजेंद्र सादोपुर समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article