फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers stopped two goods trains and one Kovid special passenger train

किसानों ने दो मालगाड़ी व एक कोविड स्पेशल पैसेंजर ट्रेन रोकी

Mon, 18 Oct 2021 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped two goods trains and one Kovid special passenger train
बिलासपुर। तीनों कृषि कानून वापस लेने, गृह राज्यमंत्री आशीष मिश्रा को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने और एमएसपी कानून की गारंटी आदि मांगों को लेकर सोमवार को किसानों ने ट्रेन रोककर विरोध जताया। दनकौर स्टेशन पर किसानों ने कोविड स्पेशल पैसेंजर ट्रेन और दो मालगाड़ियों को पांच मिनट तक रोके रखा। किसानों ने मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको अभियान के आह्वान पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता दनकौर रेलवे स्टेशन पहुंचे। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौरोली के नेतृत्व में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली से अलीगढ़ की तरफ जाने वाली दो मालगाड़ियों को रोक कर किसानों ने विरोध जताया व अपनी मांगों को पूरा करने की मांग रखी।
विज्ञापन

दल-बल के साथ मौके पर पहुंची एसीपी बृजनंदन राय ने किसानों को समझा-बुझाकर ट्रैक से हटाया व दोनों मालगाड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना कराया। इसके अलावा किसानों ने दिल्ली से टूंडला जा रहे कोविड-19 स्पेशल पैसेंजर ट्रेन को भी करीब 5 मिनट तक दनकौर स्टेशन पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह चौरौली ने कहा कि जब तक गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी तथा एमएसपी की गारंटी आदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, किसान विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। रेलवे स्टेशन पर किसी भी संभावित घटना के मद्देनजर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जेवर रबूपुरा और दनकौर पुलिस के अलावा जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान समेत एम्बुलेंस आदि तैनात की गई थी।

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर दनकौर स्टेशन पर ट्रेन रोक दी थी। उन्हें समझा-बुझाकर ट्रैक से हटा कर ट्रेनों का आवागमन सुचारू करा दिया गया।
- बृजनंदन राय, एसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed