फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers should get compensation equal to market price: Saurabh

किसानों को बाजार मूल्य के बराबर मुआवजा मिले : सौरभ

Sat, 11 Oct 2025 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers should get compensation equal to market price: Saurabh
आप ने दिल्ली देहात के किसानों की आवाज उठाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आप ने दिल्ली देहात के किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग की है। शनिवार को प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दो साल के लंबे संघर्ष के बाद भी किसानों की जमीन का तय मुआवजा बाजार मूल्य से काफी कम है जबकि पावर ग्रिड के टावर लगने से जमीन की कीमत आधी से भी कम रह गई है। इसके लिए किसान उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार को बाजार मूल्य के बराबर जमीन का मुआवजा देना चाहिए। दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने किसानों की एकता तोड़ने के लिए आपस में सटे गांवों का अलग-अलग मुआवजा तय किया है।


भारद्वाज ने कहा कि पिछले दो साल से औचंदी बॉर्डर पर किसान धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनके खेत में पावर ग्रिड टावर लगने से खेत की कीमत आधी भी नहीं रह जाती है। इतने लंबे संघर्ष के बाद भी मुआवजे के तय रेट बाजार मूल्य से काफी कम हैं। भाजपा सरकार किसानों की एकता तोड़ने के लिए साजिश भी कर रही है। इसके लिए सरकार ने आसपास के गांवों के लिए अलग-अलग मुआवजे के रेट तय किए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनते ही किसानों की जमीन का म्यूटेशन शुरू हो जाएगा, लेकिन आज भी किसानों को जमीन का म्यूटेशन कराने में बड़ी परेशानियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed