{"_id":"61dc8f9d58be481d2d24b2a5","slug":"farmers-reached-lucknow-to-talk-to-the-principal-secretary-grnoida-news-noi626250920","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव से वार्ता करने लखनऊ पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव से वार्ता करने लखनऊ पहुंचे किसान
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) से प्रभावित किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लखनऊ पहुंच गया है। वहां मंगलवार को किसान प्रमुख सचिव से मुलाकात करेंगे। किसानों के साथ दादरी विधायक तेजपाल नागर भी हैं। दोनों परियोजनाओं से प्रभावित किसान एक माह से पल्ला और 190 दिन से बोड़ाकी गांव में धरना दे रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर किसान अधिकार युवा रोजगार आंदोलन के बैनर तले किसानों सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे थे, लेकिन दादरी विधायक की मध्यस्थता से किसानों ने डीएम सुहास एलवाई से वार्ता की।
किसानों ने नए भूमि अधिग्रहण का लाभ, 20 प्रतिशत भूखंड, युवाओं और भूमिहीनों को रोजगार आदि की मांग की। वार्ता में कुछ मांगों पर सहमति बनी। किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि डीएम ने अन्य मांगों पर शासन स्तर से फैसला होने की बात कही। इस पर दादरी विधायक ने प्रमुख सचिव से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। किसानों का एक दल विधायक के साथ लखनऊ रवाना हो गया। किसानों को उम्मीद है कि प्रमुख सचिव के साथ वार्ता के बाद नतीजा निकल सकेगा। कलेक्ट्रेट की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, मांगे राम प्रधान, राजू नंबरदार, इंदर नंबरदार, राजवीर मास्टर, फिरे भाटी, नगेंद्र भाटी मौजूद रहे।
तहसील की पुरानी इमारत को हटाने की मांग
दादरी तहसील की बार एसोसिएशन ने पुरानी और जर्जर इमारत को हटाने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। साथ ही डीएम से डूब क्षेत्र की रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश नागर ने बताया कि तहसील परिसर में रोजाना जाम की समस्या रहती है। पार्किंग की व्यवस्था ठीक नहीं है। तहसील की पुरानी बिल्डिंग किसी काम की नहीं है। बिल्डिंग को हटाकर वहां पार्किंग बनाई जा सकती है। साथ ही सौंदर्यीकरण भी कराया जाना चाहिए। जिससे जाम से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि दाखिल खारिज और पैमाइश की कई फाइल लंबित हैं। इनका निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाएगा।