फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers protest over electricity issues, submit memorandum.

Noida News: बिजली की समस्याओं के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Jun 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest over electricity issues, submit memorandum.
बिजली की समस्याओं के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-30 जून तक का दिया अल्टीमेटम, समस्याओं का समाधान नहीं होने पर महा पंचायत करेंगे किसान
दनकौर (संवाद)। बिजली की समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मंगलवार को किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने दनकौर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने 30 जून तक समस्याओं को हल करने का समय अधिकारियों को दिया है। इसके बाद उन्होंने बिजलीघर पर विशाल पंचायत का ऐलान किया है।

जिलाध्यक्ष पप्पे नागर और संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता उम्मेद एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने एसडीओ अजय कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में शहर के उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे कथित रूप से गलत और बढ़े हुए बिजली बिलों, गांवों में जर्जर विद्युत लाइनों, नए बिजली कनेक्शन जारी करने के दौरान औसत शुल्क के नाम पर अधिक धनराशि वसूले जाने तथा बिजली चोरी के झूठे केस दर्ज किए जाने जैसे मुद्दे उठाए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि 30 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान एकता संघ के बैनर तले दनकौर बिजली उपकेंद्र पर विशाल पंचायत आयोजित की जाएगी। कृष्ण बैंसला, अखिलेश प्रधान, जेपी नागर, मेहरबान अली, वाहिद भाटी, चांद मोहम्मद, अकरम खान, जीतन नागर, सोनू मावी समेत बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed