फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers' protest continues for the 440th day; concern expressed over water extraction.

Noida News: 440वें दिन भी किसानों का धरना जारी, जल दोहन पर जताई चिंता

Fri, 21 Aug 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues for the 440th day; concern expressed over water extraction.
रबूपुरा (संवाद)। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय प्लॉट, अतिरिक्त मुआवजा और जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी मांगों को लेकर भाकियू लोक शक्ति का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 440वें दिन भी रौनीजा गांव में जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने सेक्टर-22ई में हो रहे जल दोहन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की बर्बादी रोकना जरूरी है। यदि जल दोहन जारी रहा तो आने वाले समय में पेयजल संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार जलस्तर बनाए रखने के लिए तालाबों का निर्माण करा रही है, वहीं दूसरी ओर पानी का दोहन किया जा रहा है। धरने में मनवीर सिंह, शिब्बू, जगत सिंह, पप्पू सिंह, हरिओम सिंह, अहमद खान, अशोक कुमार, सुनील, धर्मवीर सिंह, विजय पाल, कुमरवती, विजनवती और कमलेश देवी सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed