फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers outraged over delay in resolving issues; protest march planned for August 14.

Noida News: समस्याओं के समाधान में देरी पर किसानों में रोष, 14 अगस्त को आक्रोश पदयात्रा

Sat, 08 Aug 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers outraged over delay in resolving issues; protest march planned for August 14.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान 14 अगस्त को किसान आक्रोश पदयात्रा निकालेंगे। पदयात्रा कलेक्ट्रेट से गामा स्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आवास तक निकाली जाएगी। किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समयबद्ध तरीके से समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है। किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता मनवीर भाटी ने बताया कि गांवों में हुई पंचायतों में सर्वसम्मति से 14 अगस्त को किसान आक्रोश पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article