फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers mobilize against land acquisition

Noida News: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान लामबंद

Mon, 03 Nov 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers mobilize against land acquisition
महापंचायत में एकजुट अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी व किसान।
चौमुहां। मनमाने भूमि अधिग्रहण, धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के मामलों और स्थानीय समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने जैंत स्थित पोला बगीची पर महापंचायत का आयोजन किया। किसानों ने 26 नवंबर को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने किसानों को गुमराह कर सनसिटी अनंतम द्वारा कथित तौर पर धोखाधड़ी से ली गई जमीन की उच्च-स्तरीय जांच की मांग प्रमुखता से रखी। राजमार्ग पर जैंत में एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण, क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण, स्मार्ट विद्युत मीटरों के बिलों का विरोध, खाद और बीज की किल्लत के समाधान पर विचार-विमर्श किया। गया।
विज्ञापन

महापंचायत को अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव दिगंबर सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान भगवान सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रपाल सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, बच्चूसिंह धनगर, कान्हा सेंगर, रोशनलाल, निरंजन सिंह, नारायण सिंह, केशव सिंह, विष्णु भगत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यकारिणी का पुनरगठन किया
किसान पंचायत में ही अखिल भारतीय किसान सभा की जैंत-छटीकरा की स्थानीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रहलाद सिंह सेंगर अध्यक्ष, श्याम सिंह मीणा उपाध्यक्ष, दीवान सिंह सचिव, जितेंद्र कुमार संयुक्त सचिव, बाबा नेमसिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed