{"_id":"6a4e7d3caea72be197041ce1","slug":"farmers-faces-light-up-with-good-rainfall-paddy-transplantation-gathers-pace-grnoida-news-c-1-noi1095-4479659-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
फोटो
मो सफीक खान
- 24500 हेक्टेयर क्षेत्र में होती धान की खेती, जल्द कर लें खेतों में रोपाई
नोएडा। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बुधवार सुबह से ही खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी। किसानों ने पहले धान की नर्सरी तैयार कर ली थी। इस वर्ष मानसून की रफ्तार शुरुआती दिनों में सुस्त रहने से किसान चिंतित थे। पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण कई किसानों ने धान की रोपाई रोक रखी थी। मंगलवार को हुई अच्छी बारिश के बाद खेतों की मिट्टी में पर्याप्त नमी आ गई जिससे रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।
जिला कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में इस वर्ष करीब 24,500 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होने का अनुमान है। अब तक करीब 60 प्रतिशत धान की रोपाई पूरी हो चुकी है। ग्राम सोरखा के किसान सुनील ने बताया कि वह कई दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। पानी की कमी के कारण उन्होंने अपने खेतों में पूरी रोपाई नहीं कराई थी। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह से ही उन्होंने खेत में रोपा लगाने का काम तेज कर दिया है।
ग्राम बम्बावर के रहने वाले किसान सतेंद्र नागर ने बताया कि अच्छी बारिश के खेतों में अच्छी नमी बन जाती है जो रोपा लगाने के लिए काफी जरूरी है।
-- -
अच्छी बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है। यह धान की रोपाई के लिए सबसे उपयुक्त समय है। जिन किसानों की रोपाई बाकी है, वे मौसम का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें, ताकि फसल की बढ़वार बेहतर हो और उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़े। -विवेक दुबे, जिला कृषि अधिकारी