Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers expressed anger by burning copies of agricultural laws

कृषि कानून की प्रतियां जलाकर किसानों ने जताया रोष

Wed, 30 Dec 2020 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed anger by burning copies of agricultural laws
कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने जताया रोष
विज्ञापन

नोएडा। चिल्ला बॉर्डर पर मंगलवार को किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों ने एक सुर से सरकार के प्रस्ताव को नामंजूर करते हुए नए कृषि कानूनों पर असहमति जताई। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए। दोपहर तीन बजे चिल्ला बॉर्डर पर किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़कर जला दिया। इस दौरान चिल्ला बॉर्डर पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। किसानों का एकसुर में कहना था कि वह नए कृषि कानूनों को नहीं मानते और उसे बदलना ही होगा। इस दौरान भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरनास्थल पर समर्थन में महिलाओं का भी आना शुरू हो गया है।
26 जनवरी के लिए परेड की चल रही रिहर्सल
चिल्ला बॉर्डर पर सुबह-सुबह किसान 26 जनवरी के परेड की रिहर्सल कर रहे हैं। मंगलवार को तिरंगा हाथों में उठाए किसानों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मार्च किया। सेवानिवृत्त सेना के अफसर इन्हें रिहर्सल करा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव और रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि वह 2002 में सेना चिकित्सा कोर से रिटायर हुए हैं। यहां किसानों को परेड की तैयारियां कराई जा रही हैं। 26 जनवरी को किसान यहां से मार्च करते हुए राजपथ पर जाएंगे और वहां भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को परेड की सलामी देंगे। यहां अब रोजाना परेड की रिहर्सल होगी। बुधवार से किसानों के हाथ में फावड़ा आदि भी होगा।
विज्ञापन

पैरों के मसाज के लिए किसानों ने मंगाई मशीन
चिल्ला बॉर्डर पर किसानों ने पैरों की मसाज के लिए मशीन मंगाकर लगाई हैं। थकान उतारने के लिए समय-समय पर किसान यहां आकर मसाज कर रहे हैं। अशोक चौहान ने बताया कि अब यहां लंबी लड़ाई करनी है तो यहां किसानों के लिए व्यवस्था भी करनी होगी। मशीन लगी देखकर किसानों का उत्साह बढ़ गया है। किसानों ने लाउडस्पीकर भी मंगाया है जिसमें आंदोलन को लेकर गाने बज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 किसान रहे भूख हड़ताल पर
चिल्ला बॉर्डर पर रोजाना 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। रोजाना नए नामों का चयन होता है और ऐसे किसान भूख हड़ताल पर दिनभर के लिए बैठते हैं। मंगलवार को किसान ओमवीर रावत, मनोज रावत, चौधरी देवी सिंह, मुकेश नंबरदार, डॉक्टर चौधरी रामवीर तोमर, राम अवतार, मोहन लाल शर्मा, राजकुमार नागर, श्यामपाल सिंह, राकेश पचहरा और रामवीर सिंह धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed