फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers entered the collectorate with tractor, political parties also got angry

ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट में घुसे किसान, राजनीतिक दलों का भी फूटा आक्रोश

Mon, 04 Oct 2021 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers entered the collectorate with tractor, political parties also got angry
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए किस - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के किसान कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर लेकर घुस गए। सोमवार सुबह भारी सुरक्षा के बीच किसान डीएम कार्यालय तक पहुंच गए। इस बीच एक पुलिसकर्मी के बर्ताव पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि उच्च अधिकारियों ने किसानों को शांत कराया। संगठन ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा कांग्रेस, सपा, प्रसपा आदि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया व ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे बड़ी तादाद में किसान ट्रैक्टर व अन्य वाहनों में सवार होकर कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे। वहां से डीएम कार्यालय के बाहर तक पैदल मार्च निकाला। लखीमपुर की घटना के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रैक्टर सवार किसानों ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया। पुलिस अफसरों ने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। इस बीच एक पुलिसकर्मी के अभद्रता करने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और कार्रवाई होने के बाद ही ज्ञापन देने पर अड़ गए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस के उच्च अधिकारियों ने माफी मांगी और कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मांग की है कि केंद्रीय मंत्री, उनके बेटे और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद सभी किसान कलेक्ट्रेट के अंदर ही बैठ गए और लखीमपुर खीरी में मांगों का पूरा होने का इंतजार किया। मांग पूरी होने के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना, अमित कसाना, परविंदर अवाना, ज्ञानी सरपंच, गजेंद्र चौधरी, भगत सिंह, विनोद शर्मा, सुभाष सलारपुर, सुमित तवर, धर्मेंद्र चपराना, सुंदर खटाना, संदीप खटाना, फिरे राम आदि किसान मौजूद रहे। उधर लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में किसान कामगार मोर्चा ने तहसील और भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने जेवर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी की घटना के बाद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करने के विरोध में कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर धरना देकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed