फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers demonstrated on authority, clashed with police

Noida News: प्राधिरण पर किसानों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 23 Mar 2023 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated on authority, clashed with police
प्राधिरण पर किसानों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

आबादी और छह फीसदी भूखंड खत्म करने समेत कई हैं मांगें, कई मुददों पर नहीं बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आबादी और छह फीसदी भूखंड खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रेनो प्राधिकरण पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्राधिकरण तक जाने के लिए पुलिस ने सुबह ही बेरीकेडिंग कर दी थी। लेकिन किसान बेरिकेडिंग तोड़ते हुए प्राधिकरण कार्यालय तक पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से किसानों की नोकझोंक भी हुई। उधर, किसानों का प्रतिनिधिमंडल सीईओ से मिला, लेकिन ज्यादातर मुद्दों पर सहमति नहीं बनी। हांलाकि किसानों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। रविवार को आगामी आंदोलन की रणनीति के लिए महापंचायत बुलाई है।

धरने को जगत सिंह भाटी, सूबेदार ब्रहापाल, किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप, बेगराज गुर्जर, विकास गुर्जर, वीर सिंह नागर, नरेंद्र भाटी, हरेंद्र खारी, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, नेता आशा यादव और पुष्पेंद्र त्यागी ने संबोधित किया। किसान सभा के संरक्षक जगदीश नंबरदार और प्रवक्ता डॉ. रुपेश वर्मा के नेतृत्व में 25 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने सीईओ रितु माहेश्वरी के साथ वार्ता की। आबादियों की लीजबैक,भूमि खरीद दर रिवीजन करने, आबादियों की सुनवाई में तेजी लाने, पुश्तैनी आबादियों के निस्तारण तक तोड़फोड़ पर रोक लगाने, प्रभावित किसानों को रोजगार के संबंध में कार्रवाई करने को लेकर सकारात्मक रूख रहा। जबकि अन्य मामलों को लेकर सीईओ ने सहमति नहीं दी। किसान प्रवक्ता डा. रूपेश वर्मा ने बताया कि रविवार को सभी किसानों की बैठक बुलाई है। मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed