फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers created ruckus over inconveniences in district hospital

जिला अस्पताल में असुविधाओं पर किसानों ने किया हंगामा

Wed, 29 Dec 2021 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus over inconveniences in district hospital
जिला अस्पताल में धरना देते किसाना। अमर उजाला
नोएडा। प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर गंदगी और अव्यवस्था का बोलबाला है। किसानों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। अधिकारियों के आश्वासन पर किसान शांत हुए और प्राधिकरण लौट गए। 120 दिन से किसान प्राधिकरण पर आंदोलन कर रहे हैं। 20 दिसंबर से किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इससे सुखवीर खलीफा समेत कुछ किसानों की तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि असुविधाओं के कारण उनकी तबीयत सुधरने के बजाय और बिगड़ रही है। इस बात की जानकारी होने पर बुधवार को सैकड़ों किसानों ने जिला अस्पताल को घेर लिया।
विज्ञापन

किसानों ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि अस्पताल के शौचालयों में गंदगी भरी है। किसानों का इलाज करने के लिए कर्मचारी नहीं है। जगह-जगह कूड़ा फैला है। व्हील चेयर टूटी हैं। स्ट्रेचर आदि पर साफ चादर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। वहीं, टीकाकरण और ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है। लोगों को इलाज मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को उग्र होता देख पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द ही अव्यवस्थाओं को सुधारने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि किसान नेता सुखवीर खलीफा की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

देर रात तक चलती रही वार्ता
प्राधिकरण पर 120वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। बुधवार को भी पांच किसान भूख हड़ताल पर रहे। किसानों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, सुधीर चौहान के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल, पुलिस और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच समस्याओं के संबंध में देर रात तक वार्ता चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज
प्राधिकरण अधिकारियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं देने के मामले में सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने 12 किसानों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि किसानों ने कुछ अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया था। इस पर विवाद हुआ था। प्राधिकरण अधिकारियों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर 12 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed