फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers create ruckus at Luharli toll plaza in Greater Noida

Video: ग्रेनो के लुहारली टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा, महिला टोलकर्मी से अभद्रता का वीडियो वायरल

Tue, 03 Jun 2025 06:48 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jun 2025 06:48 PM IST
सार

किसानों की टोल कर्मियों के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौके पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Farmers create ruckus at Luharli toll plaza in Greater Noida
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के अधीन लुहारली टोल प्लाजा पर सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया। जब भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ता टोल फ्री की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान टोल प्लाजा पर तैनात महिलाकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई और उन्हें धक्का देकर हटाया गया। वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोगों को महिला टोलकर्मी से बदसलूकी करते देखा जा सकता है। वहीं कई गाड़ियों को बिना टोल दिए जबरन निकलवाया गया। 

विज्ञापन

किसानों की टोल कर्मियों के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौके पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है और पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है। किसानों की ओर से बताया गया कि लुहारली टोल पर यूनियन मंच ने आस-पास के गांवों के साथ मिलकर टोल फ्री की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि टोल कर्मियों ने उनकी छवि खराब करने की नीयत से सीसीटीवी फुटेज निकालकर उन्हें 'गुंडे-मवाली' की तरह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जबकि वह वह टोल हटाने को लेकर लंबे समय से प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन समाधान न निकलने पर उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। 

विज्ञापन

वहीं टोल प्रबंधन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान टोल प्लाजा के पास जाम भी लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तनाव को देखते हुए टोल प्लाजा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed