फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers burned copies of the agricultural law

किसानों ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां

Sun, 28 Mar 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers burned copies of the agricultural law
पुन्हाना। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे सुनहेड़ा बॉर्डर पर चल रहे धरने के दौरान रविवार को किसानों ने होलिका दहन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की निंदा की।
विज्ञापन

मेवाती किसान मोर्चा के संचालक म्रौलाना अरशद मीलखेड़ला और प्रवक्ता अब्दुल रशीद ने कहा कि आज देश भर में किसानों का धरना चलते हुऐ 123 दिन और मेवात में 76 दिन हो गए हैं। भाजपा सरकार ने आंदोलन को मजाक बनाकर रख दिया है। सरकार की हठधर्मी और पूंजीपतियों के फायदे के लिए लाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को होलिका में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई गईं। देश का अन्नदाता दिल्ली की बॉर्डर पर धरने पर बैठा है और सरकार चुनावों में मस्त है। भले ही सरकार आज देश के किसानों को हल्के में लेकर बातचीत करने को भी तैयार नहीं हैं, समय आने पर उनको इसका ब्याज सहित हिसाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि सरकार अब किसानों से घबरा गई है। किसानों के हक में कान्फ्रेंस करते हुए युद्धवीर सिंह को गिरफ्तार कर दिखा दिया की सरकार किसान विरोधी है। लेकिन सरकार कितना ही दमन करे, किसान तब तक धरने से नहीं हटेंगे, जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-संविधन निर्माता बाबा आंबेडकर की प्रतिमा के सामने खडे किसान नेता
फोटो-कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed