फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers arrived at the markets with paddy, but it was not sold due to high moisture content.

Noida News: मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसान, नमी अधिक होने पर नहीं बिका

Wed, 24 Sep 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 24 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers arrived at the markets with paddy, but it was not sold due to high moisture content.
फोटो 22: सोनीपत की अनाज मंडी में 1509 किस्म की धान की भराई करते मजदूर। संवाद
सोनीपत। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक और खरीद जारी है। मंगलवार को सोनीपत व गोहाना अनाज मंडियों में पीआर धान लेकर किसान पहुंचे मगर नमी ज्यादा मिली। इस कारण अभी तक 21 मीट्रिक टन (एमटी) धान मंडी में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

धान में 17 फीसदी से ज्यादा नमी होने के कारण हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) ने धान खरीदने से इन्कार कर दिया है। नमी कम होने के बाद ही धान की सरकारी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

कॉमन किस्म के धान का मूल्य प्रति क्विंटल 2369 रुपये व ए ग्रेड किस्म के धान का भाव 2389 रुपये प्रति क्विंटल तक किया गया है। अभी तक सोनीपत अनाज मंडी में 11 एमटी और गोहाना अनाज मंडी में 10 एमटी पीआर धान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत मंडी में एक गेटपास और गोहाना अनाज मंडी में दो गेट पास जारी किए गए हैं। अनाज मंडियों में 1509 किस्म के धान की आवक भी गति पकड़ रही है। सोनीपत की मंडी में अब तक 81,310 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। मंगलवार को 14,140 क्विंटल धान खरीदा गया। किसानों को यहां 2600 से 2851 रुपये तक भाव मिल रहा है। वहीं गोहाना मंडी में अब तक 13,000 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
बाजरे की खरीद के लिए तीन मंडियां खरखौदा, सोनीपत व गोहाना आवंटित की गई हैं। सरकार ने बाजरे की खरीद करने के लिए 2775 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) रखा है। सरकार ने बाजरे की खरीद के लिए आदेश जारी किए हैं लेकिन पहले दिन मंडियों में कोई किसान बाजरा लेकर नहीं पहुंचा। सरकार की ओर से बाजरा उन्हीं किसानों से खरीदा जाना है जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है।

खरखौदा मंडी में 9000 क्विंटल धान पहुंचा
खरखौदा। अनाज मंडी में खरीफ फसलों की खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडी में अब तक करीब नौ हजार क्विंटल धान आ चुका है। पीआर धान की बात करें तो पिछले साल मात्र 63 क्विंटल धान मंडी में पहुंचा था। इस बार इसका रकबा बढ़ने से आवक में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
दूसरी ओर अभी तक मंडी में बाजरा नहीं पहुंचा है। पिछली बार यहां 18,494 क्विंटल बाजरा बिका था। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजरे की आवक बढ़ेगी।
मंडी में व्यवस्था को किया दुरुस्त
खरीद सीजन को लेकर मंडी प्रशासन ने व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। मंडी परिसर की सफाई कराई जा चुकी है। बिजली और पानी की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। आढ़तियों की मांग पर दुकानों के पीछे दवा का छिड़काव किया गया है।

सचिव का कहना है कि जैसे-जैसे धान और बाजरे की कटाई आगे बढ़ेगी, आवक तेज हो जाएगी और किसानों को उचित दाम सुनिश्चित कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं अब तक मंडी में नौ हजार क्विंटल से ज्यादा धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed