फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmers are upset due to non supply of water in drain

नूंह ड्रेन में पानी नहीं आने से दर्जनों गांवों के किसानों में रोष

Wed, 17 Feb 2021 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
farmers are upset due to non supply of water in drain
नूंह। नूंह ड्रेन में बीते एक माह से पानी नहीं आ रहा है। जिससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई की चिंता सता रही है। अब गेहूं व जौ सहित अन्य कई फसलों में बालियां निकल रही हैं। अगर समय पर फसलों की सिंचाई हो जाती है तो अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा सकती है लेकिन पानी नहीं आने से किसानों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रबी की मुख्य फसलों में सरसों, गेहूं व जौ सहित अन्य कई फसलों में अब सिंचाई के लिए पानी की बहुत अधिक जरूरत है। क्षेत्र के गांव छपेड़ा, घासेड़ा आलदोका टांई, इंडरी बाजड़का व छछैडा के अलावा नूंह डिस्ट्रीब्यूटरी पर निर्भर गांवों में रेहना, टपकन, सौंख, खेड़ला व मुरादबास सहित अन्य दर्जनों गांवों के किसानों ने क्षेत्र के प्रतिनिधियों को अपनी इस समस्या से अवगत कराया है। लेकिन किसानों की इस समस्या की किसी को परवाह नहीं है। इसी कारण किसानों को अपनी खेतों की सिंचाई के लिए पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अगर पानी नहीं आया तो होगा नुकसान
जिले में भूमिगत पानी पहले से ही बहुत खारा है। ऐसे में अगर जल्द नहरों में पूरी तरह से पानी की आपूर्ति नहीं कराई गई तो किसानों के हजारों एकड़ खेतों में खड़ी गेहूं, जौ सहित अन्य फसल खराब हो जाएगी। समय पर सिंचाई नहीं होने से फसल सही तरह से नहीं पक पाएगी। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कराया जाएगा समाधान
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि इस बारे में जानकारी ली जाएगी। किसानों की इस समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा। किसानों की फसलों को नहीं सूखने दिया जाएगा।
सरकार हमारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों को सिंचाई के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार किसानों के गुहार लगाने पर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। - अख्तर चंदेनी।
हमारे गांव कोटला के पास लगते मेवली, आकेड़ा, मालब, दिहाना सहित अन्य दर्जनों गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। - जाकिर कोटला।
प्रशासन को किसानों की इस समस्या का समाधान कराना चाहिए। अब गेहूं व जौर सहित अन्य कई फसलों में सिंचाई के लिए पानी की सख्त जरूरत है। - साबिर सरपंच, मालब।

प्रदेश सरकार द्वारा सिर्फ झूठे वादे किए जा रहे हैं। किसानों की समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं है। अगर सिंचाई के लिए पानी नहीं होगा तो किसान अपनी फसलों को कैसे सिंचेंगे। - फकरुद्दीन एडवोकेट कांग्रेसी नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed