फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmers are in trouble due to not having urea

यूरिया न मिलने से किसान परेशान

Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
farmers are in trouble due to not having urea
तावडू में सुनसान पड़ा हेफेड का गोदाम - फोटो : Mewat
यूरिया न मिलने से किसान परेशान
विज्ञापन

तावडू। क्षेत्र के किसानों को यूरिया के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैफेड के गोदाम पर नहीं मिलने से निजी दुकानदार अधिक दामों पर यूरिया बेच रहे हैं। इस कारण किसान अधिक दामों पर यूरिया लेने को मजबूर है। अख्तर अली, जमालुद्दीन, असगर, निसार, यूनुस नंबरदार और हसीन आदि किसानों ने बताया कि हैफेड गोदाम पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। जबकि हैफेड अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि शीघ्र ही यूरिया मिलने लगेगी। यूरिया की कमी ने अन्नदाताओं को चिंता की स्थिति में डाल दिया है।

किसानों का आरोप है कि यूरिया की कमी का सीधा लाभ निजी खाद विक्रेता उठा रहे हैं, जो मनमाने दामों पर यूरिया बेच रहे हैं। ऐसे विक्रेताओं पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। किसानों ने शासन और प्रशासन से हैफेड के गोदाम सहित ग्रामीण आंचल में संचालित सहकारी खाद गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया मुहैया कराने की मांग की है, ताकि किसानों को भटकना न पड़े। इस बारे में तावडू खंड कृषि अधिकारी भगवान दास ने बताया कि नगर के सहकारी समिति के गोदाम में यूरिया की कमी नहीं है। जबकि हैफेड द्वारा गोदाम में यूरिया लाई नहीं जा रही है। इस संबंध में हैफेड अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। वहीं, हैफेड मैनेजर नीरज यादव का कहना है कि गोदाम में कुछ कारणों से यूरिया लाने में देरी जरूर हुई है, लेकिन बृहस्पतिवार तक आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed