फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fares will increase on many routes due to Kanwar route diversion

Noida News: कांवड़ रूट डायवर्जन के कारण कई रूटों पर बढ़ेगा किराया

Tue, 09 Jul 2024 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Fares will increase on many routes due to Kanwar route diversion
कांवड़ रूट डायवर्जन के कारण कई रूटों पर बढ़ेगा किराया
विज्ञापन


- अलग-अलग रूटों से जाएगी बसें, पांच रूट होंगे प्रभावित



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। कांवड़ यात्रा के चलते होने वाले डायवर्जन की वजह से रोडवेज भी अपने बस रूटों में परिवर्तन करेगा। इसके कारण पांच रूटों पर चलने वाली बसों के किराए में वृद्धि की जाएगी। यह परिवर्तन डायवर्जन के दिन से लागू कर दिया जाएगा। यानी यात्रियों की जेब पर डायवर्जन लागू रहने तक खासा फर्क पड़ने जा रहा है।
डायवर्जन होने से बसों को दूसरे मार्गों से ले जाने पर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। अधिकारियों के अनुसार किमी बढ़ने के कारण किराए में भी वृद्धि होगी। प्रंबंधन की तरफ से नोएडा से मेरठ रूट पर आठ रुपये की वृद्धि की गई है। इस रूट पर यात्रियों को सामान्य दिनों में 122 रूपये किराया देना होता है। लेकिन डायवर्जन लागू होने के बाद 130 रुपये देने होंगे। वहीं, नोएडा से हरिद्वार रूट पर 21 रुपये बढ़ाए जाएंगे। इस रूट पर जहां आम दिनों में 379 रुपये किराया है वहीं, डायवर्जन के बाद किराया बढ़कर 408 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा नोएडा-हरिद्वार के तीन अलग-अलग रूटों पर भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

नोएडा-मेरठ- हरिद्वार वाया नजीवाबाद रूट पर 76 रुपये अतिरिक्त 391 रुपये देने होंगे। वहीं नोएडा- हरिद्वार वाया चंदक रूट पर किराया 380 रुपये लिया जाएगा। इसके अलावा नोएडा -हरिद्वार वाया किला रूट पर यात्रियों से 406 रुपये लिए जाएंगे। एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन लागू होने के बाद रेट प्रभावी हो जाएंगे। अहम है कि सबसे अधिक प्रभाव नोएडा-मेरठ रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ने जा रहा है। नोएडा डिपो से एक दिन में करीब आठ हजार यात्री इस रूट पर सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed