फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farah Medical Superintendent removed for irregularities in treatment

Noida News: इलाज में अनियमितता बरतने पर फरह के चिकित्सा अधीक्षक हटाये

Mon, 06 Oct 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farah Medical Superintendent removed for irregularities in treatment
फरह (मथुरा)। अनियमितता बरतने के आरोप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें सीएमओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामवीर सिंह को फरह सीएचसी का नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

गांव गड़ाया निवासी दिलीप ने स्वास्थ्य निदेशक से शिकायत की थी। पत्र में बताया कि उनके भांजे की पत्नी दीपिका की डिलीवरी के बदले नर्स द्वारा तीन हजार रुपये लिए गए। जब इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से की तो उन्होंने नर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी तरह कुछ समय पूर्व एक छात्र अंकित सड़क हादसे में घायल हो गया। परिजन को आरोप था घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिए बिना मथुरा रेफर कर दिया, इलाज में देरी के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों से कराई जांच के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामगोपाल को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। सीएमओ डॉ. राधाबल्लभ ने बताया कि जांच में दोषी जाए जाने पर चिकित्सा अधीक्षक को हटाकर सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। अन्य दोषियों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed