फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Family stuck in lift of district hospital for half an hour

नोएडा: जिला अस्पताल की लिफ्ट में फंसे आठ लोग, इमरजेंसी बटन ने भी छोड़ा साथ; परिचितों को फोन कर मांगी मदद

Mon, 18 Sep 2023 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2023 01:42 AM IST
सार

नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की लिफ्ट में चार वर्ष की बच्ची समेत छह लोग आधे घंटे तक फंसे रहे।

विज्ञापन
Family stuck in lift of district hospital for half an hour
लिफ्ट में फंसा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की लिफ्ट में चार वर्ष की बच्ची समेत छह लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। रविवार शाम को हादसे के वक्त लिफ्ट सवार तीमारदार अस्पताल में भर्ती मरीज से मिलने जा रहे थे। पांचवें मंजिल पर जाते वक्त लिफ्ट अचानक रुक गई। लिफ्ट रुकने के बाद उसमें सवार लोगों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद उन्हें निकाला जा सका।

विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि दूसरी मंजिल पर जाते ही लिफ्ट बंद हो गई। अंदर फंसे लोगों ने इमरजेंसी बटन दबाकर मदद की गुहार लगाई। आरोप है कि बटन काम नहीं कर रहा था। काफी शोर मचाने के बाद भी कोई मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद अंदर फंसे व्यक्ति ने अपने परिचित को फोन कर मदद के लिए बुलाया। परिचित के पहुंचते ही अस्पताल के मेंटेनेंस विभाग को पूरे मामले की जानकारी मिली। करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे होने के बाद विभाग ने उन्हें बाहर निकाला। अहम है जिला अस्पताल में रोजाना दो से ढाई हजार मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही लिफ्ट गिरने से आठ लोगों की मौत हुई है। ऐसे में शहर वासी दहशत में हैं। जिले में लिफ्ट हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई घटना सामने आ ही जाती है। जिला प्रशासन के सभी दावे इन हादसों के सामने फीके नजर आते हैं। हाइराइज इमारतों वाले शहर में लाखों लोगों को हर वक्त लिफ्ट के सहारे रहना पड़ता है। ऐसे में लगातार हो रहे हादसों से लोग डरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed