{"_id":"68fa328c44365f71210b4935","slug":"family-members-stage-protest-at-hospital-over-death-of-youth-due-to-electric-shock-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-679-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: करंट से युवक की मौत मामले में परिजन ने अस्पताल में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: करंट से युवक की मौत मामले में परिजन ने अस्पताल में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों के आश्वासन पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर/बिलासपुर। करंट से युवक की मौत मामले में परिजनों और कस्बे के लोगों ने बृहस्पतिवार को बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को बिजली विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया जिसके बाद वे शांत हुए।
बिलासपुर निवासी तौहीद (35) और वसीम (25) बुधवार को अपने घर से कुछ दूरी पर गुल्ली-डंडा खेल रहे थे। एक व्यक्ति के घर की छत पर गुल्ली चली गई थी जिसको उतारने के लिए जब वसीम वहां पहुंचे तो वह 11 हजार वोल्ट की बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। वसीम को बचाने पहुंचे उनके चाचा तौहीद भी बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को दनकौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वसीम की मौत हो गई।
परिवार के लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ क्योंकि बिजली के तार लटक रहे थे। हटाने की मांग कई बार की गई थी। बृहस्पतिवार शाम गमगीन माहौल में वसीम का अंतिम संस्कार किया गया।