{"_id":"60b53fd08ebc3eae725c884e","slug":"family-attacked-for-delay-in-removing-car-from-road-case-against-31-grnoida-news-noi584770691","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से कार हटाने में देरी पर परिवार हमला, 31 के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते से कार हटाने में देरी पर परिवार हमला, 31 के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में रास्ते से कार हटाने में देरी होने पर एक परिवार पर कई लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर हमला व महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने 16 आरोपियों को नामजद कर कुल 31 पर बलवे आदि धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूरजपुर कस्बे की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार उनका बेटा व पड़ोसी घर के बाहर बैठे थे। तभी दो भाई सौरभ व गौरव निवासी मुबारकपुर ट्रैक्टर लेकर आए और रास्ते में खड़ी कार हटाने को कहने लगे। पीड़ित पक्ष ने कार की चाबी घर से लाकर कार हटाने की बात कही। इस पर दोनों भाइयों ने कहा कि ट्रैक्टर में ब्रेक कम है, कार में टक्कर लगी तो उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों भाइयों ने फोन कर अपने साथियों व परिजनों को बुला लिया। आरोपी लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और तमंचे लेकर पहुंचे। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित के बेटे की पत्नी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला युवक उन्हें बचाने पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया। भीड़ एकत्रित होती देख आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित ने बबलू, सुनील, अमरजीत, गौरव, ईश्वर, शेखर, कपिल, सुखबीर, शिवा, कुलदीप, अजय आकाश व सन्नी को नामजद करते हुए 15 अज्ञात पर भी केस दर्ज कराया है।
दूसरे पक्ष ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया
केस में नामजद सौरव व गौरव पक्ष के विजय पाल निवासी मुबारकपुर का कहना है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की है। झगड़े में उनके पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। उनका बेटा तरुण मॉर्निंग वॉक पर निकला था। तभी दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने सीआरपीएफ कैंप के पास उससे मारपीट कर दी। विजय पाल का कहना है कि इसकी शिकायत सूरजपुर कोतवाली में की तो पुलिस ने ईकोटेक-तीन क्षेत्र का मामला बताकर वापस भेज दिया। उन्होंने मामले की शिकायत आलाधिकारियों से की है।