फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake surf exel factory exposed, one arrested

नकली सर्फ एक्सल बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fake surf exel factory exposed, one arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। साइट-5 में नकली वाशिंग पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री का कासना कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। सर्फ एक्सल कंपनी के नाम से नकली रैपर व पैकेट में डालकर लगाकर वाशिंग पाउडर बेचा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में वाशिंग पाउडर के पैकेट व केमिकल आदि सामान बरामद किया है। बरामद वाशिंग पाउडर की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम की चेक आईपी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने कासना कोतवाली में सूचना दी थी कि साइट-5 के प्लॉट नंबर-149 की प्रथम मंजिल पर नकली वाशिंग पाउडर बनाकर सर्फ एक्सल के नाम से सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्ट्री के गेट पर बाहर से ताला था। पुलिस टीम दीवार फांदकर अंदर पहुंची तो सर्फ एक्सेल के नाम से नकली वाशिंग पाउडर बनाकर पैकिंग की जा रही थी। कुछ कर्मचारी पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गए, लेकिन कृष्ण विहार लोनी गाजियाबाद निवासी कृष्ण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। साथ ही, पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कॉपीराइट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मौके से 590 बैग कच्चा माल, 50 किलो केमिकल कैन, सर्फ एक्सेल के नाम से तैयार नकली वाशिंग पाउडर के 10 हजार पाउच, सर्फ एक्सेल के प्रिंट किए हुए 624 खाली बैग, 3 रैपर पैकिंग मशीनें, 3 बैग सील करने की मशीनें, एयर कंप्रेसर, मिक्सर ग्राइंडर आदि सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed