फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fake high security number plate in 400 rupees

महज 400 रुपये में बन रही फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, नोएडा में चल रहा काला कारोबार

Wed, 07 Oct 2020 10:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
fake high security number plate in 400 rupees
हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट - फोटो : अमर उजाला
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों के चालान के बाद फर्जी नंबर प्लेट बनाने वालों का बाजार गुलजार हो रहा है। शहर में भी 200 से 400 रुपये में फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जा रहे हैं। ऐसे वाहनों का दिल्ली और हरियाणा में चालान भी काटा जा रहा है। चालान से बचने के लिए लोगों ने दुकानदारों संपर्क किया। जिस पर दुकानदारों ने 30 मिनट में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाकर देना शुरू कर दिया। जिले के कासना, सूरजपुर, दादरी, ग्रेटर नोएडा और नोएडा की मार्केट में भी ऐसे नंबर प्लेट बन रहे हैं। वहीं, दिल्ली-हरियाणा में चालान होने पर इन फर्जी नंबर प्लेटों की जानकारी हुई। सोमवार को कई लोग परिवहन विभाग से शिकायत करने पहुंचे। अधिकारियों ने केवल वाहन विक्रेता डीलर के माध्यम से ही नंबर प्लेट लगवाने और ऑनलाइन आवेदन की बात कही। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


असली और फर्जी नंबर प्लेट में पहचान
लाइसेंस धारक डीलर जब नंबर प्लेट लगाते हैं तब वह वाहन का पूरा विवरण कंप्यूटर के माध्यम से दर्ज करते हैं। प्लेट पर आईएनडी व लोगो के साथ-साथ बारकोड भी दर्ज कराया जाता है। ताकि बार कोड को स्कैन करते ही वाहन संबंधित पूरी जानकारी मोबाइल पर आ जाए। वहीं, फर्जी नंबर प्लेट पर आईएनडी और लोगो तो लगा दिया जाता है, लेकिन बार कोड में वाहन संबंधित कोई जानकारी दर्ज नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


सेक्टर-16 मार्केट में कार पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाया था। सोमवार को किसी काम से दिल्ली गया था। वहां ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया। पूछने पर पता चला कि नंबर प्लेट फर्जी है। यदि इसे नहीं बदलवाया तो धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज किया जाएगा। - कमल कुमार, निवासी बिसनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए सरकार ने वाहन विक्रेता डीलरों को लाइसेंस दिया है। उन्हीं के माध्यम से नंबर प्लेट बनवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कुछ दुकानदार फर्जी नंबर प्लेट बना रहे हैं। जो गलत है और उस पर चालान भी किया जाएगा, साथ ही धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज कराया जा सकता है। -एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed