फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Exhibitors got orders worth 315 crores for trade

Noida News: प्रदर्शकों को व्यापार के लिए 315 करोड़ के मिले ऑर्डर

Wed, 28 Jun 2023 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Exhibitors got orders worth 315 crores for trade
प्रदर्शकों को व्यापार के लिए 315 करोड़ के मिले ऑर्डर
विज्ञापन

-तीन दिवसीय इंडिया फैशन जूलरी और एसेसरीज शो का हुआ समापन, निर्यातकों को बढोतरी की उम्मीद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मॉर्ट में लगे फैशन जूलरी और एसेसरीज शो के समापन पर हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने वर्ष 2030 तक हस्तशिल्प निर्यात में तीन गुना बढ़ोतरी करने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2022-23 के दौरान हस्तशिल्प का निर्यात 30,019.24 करोड़ रुपये हुआ था। इस दौरान फैशन जूलरी में 1854.97 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। निर्यातकों को उम्मीद है कि आगामी कुछ वर्षों में अच्छी बढ़ोतरी होगी। तीन दिनों तक चले मेले में प्रदर्शकों को 315 करोड़ के व्यापार के लिए ऑर्डर मिले हैं।
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में हुए तीन दिवसीय इंडिया फैशन जूलरी और एसेसरीज शो का समापन बुधवार को हो गया। इस दौरान 58 देशों से कुल 1293 खरीदार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने व्यापार के लिए प्रदर्शकों से बातचीत की। प्रदर्शनी में फैशन आभूषणों के साथ एसेसरीज में आभूषण, बेल्ट और बटुए, हैंड बैग और पर्स, फैशन के सामान, सिर और बालों का सामान, स्कार्फ, शॉल, कशीदाकारी, मनके और फैंसी सैंडिल, चप्पले आदि चीजें शामिल रहीं। ईपीसीएच के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि इस शो ने भारत को फैशन जूलरी में एक भरोसेमंद सोर्सिंग बेस बनाया है और कई नए ग्राहक दिए हैं।
विज्ञापन


बाघ पेंट और कलमकारी से नमिता ने दिया नया रंग
भोपाल से आई नमिता मंडल ने मध्यप्रदेश की बाघ पेंट और कलमकारी कला को एक नया ही रंग दिया है। नमिता कला क्षेत्र की शिक्षिका थीं। बच्चों को कला सिखाते-सिखाते उन्होंने इस कला को फैशन जूलरी में अपनाना शुरू कर दिया। वह कैनवास पेपर, टेरीकोटा मिट्टी पर बाघ पेंट और कलमकारी कर छोटे-छोटे टॉप्स, नेकलेस और अन्य आभूषण बनाने लगीं। इस फैशन को धीरे-धीरे स्थानीय स्तर पर पसंद किया जाने लगा तो कपड़ा मंत्रालय ने उन्हें निर्यात के लिए प्रोत्साहित किया। दस वर्षों की इस यात्रा में अब वह एक इंस्टीट्यूट चलाती हैं। उन्हें टेरीकोटा मिट्टी, कैनवास या कपड़ों से बनी फैशन जूलरी यूरोप और अमेरिका में निर्यात के लिए ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed