फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Excise policy case: Judicial custody of Kejriwal, Sisodia and Kavita extended till 31

आबकारी नीति मामला: केजरीवाल, सिसोदिया व कविता की न्यायिक हिरासत 31 तक बढ़ी

Thu, 25 Jul 2024 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Excise policy case: Judicial custody of Kejriwal, Sisodia and Kavita extended till 31
सीबीआई भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल की हिरासत अवधि 8 अगस्त तक बढ़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने बृहस्पतिवार को आबकारी घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व के. कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। वहीं, भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल की हिरासत अवधि 8 अगस्त तक बढ़ा दी है।

सभी आरोपी तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश हुए। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल की हिरासत बढ़ाई है, जबकि सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई। हाल ही में हाईकोर्ट ने सीबीआई मामले में गिरफ्तारी को चुनौती व अंतरिम जमानत पर केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा लिया था। वहीं, केजरीवाल की नियमित जमानत पर सुनवाई 29 जुलाई तय है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि, वे अभी भी जेल में बंद हैं, क्योंकि सीबीआई मामले में वे न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article